फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On recovery of Rs 94 crore by IT department Dy CM DK Shivakumar says Entire corruption is by BJP only

Karnataka: ‘भाजपा ही भ्रष्टाचार की नींव’, आयकर की छापेमारी में 94 करोड़ जब्त किए गए रुपयों पर बोले शिवकुमार

Tue, 17 Oct 2023 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

आयकर विभाग ने कर्नाटक और कुछ अन्य जगहों पर सरकारी ठेकेदारों के साथ कुछ और लोगों के खिलाफ छापेमारी की थी। इसके बाद 94 करोड़ रुपये नकद, आठ करोड़ रुपये के आभूषण और 30 मंहगी घड़ियां जब्त की गई थीं।

विज्ञापन
On recovery of Rs 94 crore by IT department Dy CM DK Shivakumar says Entire corruption is by BJP only
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में आयकर विभाग (आईटी) ने बड़ी कार्रवाई कर 94 करोड़ रुपये जब्त किए थे। वसूले गए रुपयों को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पैसा मिला है वो भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है। इसका कांग्रेस सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन

भ्रष्टाचार भाजपा का ही
शिवकुमार ने कहा कि पूरा भ्रष्टाचार भाजपा का ही है। वह ही भ्रष्टाचार की नींव है। इसलिए कर्नाटक की जनता ने उसे उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि जो पैसा मिला है वो भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है। इसका कांग्रेस सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


यह है मामला
कर्नाटक में एक ठेकेदार, उसके बेटे, एक व्यायामशाला प्रशिक्षक और एक वास्तुकार सहित कई लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार तक जारी रही थी। इसके बाद सीबीडीटी ने बयान जारी कर बताया था कि विभाग ने कर्नाटक और कुछ अन्य जगहों पर सरकारी ठेकेदारों के साथ कुछ और लोगों के खिलाफ छापेमारी की थी। इसके बाद 94 करोड़ रुपये नकद, आठ करोड़ रुपये के आभूषण और 30 मंहगी घड़ियां जब्त की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बयान के मुताबिक, यह छापेमारी 12 अक्तूबर से जारी थी और इसके तहत 55 ठिकानों पर रेड डाली गई। बंगलूरू के अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में भी कुछ ठिकानों पर आयकर ने छापेमारी की। इसमें 94 करोड़ रुपये कैश के अलावा सोने और हीरे की आठ करोड़ की ज्वैलरी मिली थी। इसके अलावा विदेशी ब्रांड्स की 30 घड़ियां भी जब्त हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed