{"_id":"5c21d4b4bdec22571d7dfd8c","slug":"on-pakistan-snipper-attack-indian-army-gave-signs-of-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के स्नाइपर हमले पर भारत ने दिए सर्जिकल स्ट्राइक करने के संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के स्नाइपर हमले पर भारत ने दिए सर्जिकल स्ट्राइक करने के संकेत
Tue, 25 Dec 2018 12:26 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर स्नाइपर्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाने की घटना के बाद भारतीय सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सेना ने स्नाइपर अभियान की तुलना जवानों का मनोबल गिराने के लिए सिर काटने जैसी घटना को अंजाम देने से की है। साथ ही यह साफ कर दिया है कि पाकिस्ना ने इसका बदला लिया जाएगा। शुक्रवार को पाकिस्तानी स्नाइपर्स द्वारा कुपवाड़ा जिले में किए हमले में सेना के दो जेसीओ शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'लाइन ऑफ कंट्रोल पर इस्तेमाल होने वाले भारी हथियारों जैसे कि मोर्टार, लाइट आर्टिलरी और एंटी टैंक मिसाइल की तुलना में स्निपिंग सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है। इससे कमांडरों और जवानों के बीच एक तरह का भय बना रहता है।' इसलिए भारतीय सेना अपने दो जेसीओ की शुक्रवार को हुई हत्या का बदला लेगी। एक दूसरे अधिकारी ने कहा, 'हम समय और जगह का चुनाव करेंगे। हमने इस तरह के स्निपिंग ऑपरेशन को अतीत में पहले भी अंजाम दिए हैं।'
विज्ञापन
इन सभी के बीच एक अहम तथ्य यह भी है कि भारतीय सेना के पास अभी भी रूस की पुरानी 7.62एमएम ड्रैगनोव सेमी-ऑटोमेटिक स्नाइपर राइफल्स हैं। जिनकी एक सीमित रेंज (800 मीटर) है। 1960 के दशक में इन्हें डिजायन किया गया था। कई सालों से सेना 5719 8.6एमएम स्नाइपर राइफल को खरीदना चाह रही है। इस राइफल की मारक क्षमता 1200 मीटर है। इन राइफल के अधिग्रहण की परियोजना को रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा फरवरी में स्वीकार किया गया था।
विज्ञापन
इन स्नाइपर राइफलों की अनुमानित लागत 982 करोड़ रुपये है। प्रक्रिया फिलहाल शुरुआती चरण यानी टेंडर स्टेज पर है। इसका मतलब यह है कि कॉन्ट्रैक्ट को पूरा होने में अभी तीन से चार सालों का वक्त लगेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रैगनोव राइफल को कई आधुनिक चीजों से लैस किया गया है मगर इनकी गोलियां काफी महंगी होती हैं। उन्होंने कहा कि स्नाइपिंग को मजबूत बनाने के लिए नई मॉड्युलर राइफल और इसके गोला-बारूद के घरेलू उत्पादन की व्यवस्था को शुरू करने की तत्काल जरूरत है।