{"_id":"66ec2ba1edf29b251a0a6be2","slug":"on-one-nation-one-election-aam-aadmi-party-said-elections-should-be-held-every-year-in-the-country-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"One Nation One Election: केंद्र के एक देश एक चुनाव वाले प्रस्ताव पर आप ने कहा- देश में हर साल होने चाहिए चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
One Nation One Election: केंद्र के एक देश एक चुनाव वाले प्रस्ताव पर आप ने कहा- देश में हर साल होने चाहिए चुनाव
Thu, 19 Sep 2024 07:18 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:18 PM IST
सार
One Nation One Election: आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सरकारों को जनहित के खिलाफ मनमाने निर्णय लेने से रोकने के लिए देश में जगह-जगह पर हर साल चुनाव होते रहने चाहिए जिससे सत्ता निरंकुश न हो सके।
विज्ञापन
देश में हर साल होने चाहिए चुनाव- आप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पांच साल में केवल एक बार चुनाव होने से सरकारों पर जनता का अंकुश कमजोर हो जाएगा जो लोकतंत्र के हित में नहीं होगा। पार्टी ने कहा है कि सरकारों को जनहित के खिलाफ मनमाने निर्णय लेने से रोकने के लिए देश में जगह-जगह पर हर साल चुनाव होते रहने चाहिए जिससे सत्ता निरंकुश न हो सके। नेता और जनता के बीच संपर्क लगातार बना रहे, इसके लिए आवश्यक है कि बीच-बीच में किसी न किसी तरह से चुनाव होते रहने चाहिए।
'देश में एक शिक्षा, एक स्वास्थ्य व्यवस्था की जरूरत'
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अमर उजाला से कहा कि दस साल से अधिक समय से उनकी सरकार दिल्ली में चल रही है, लेकिन इस दौरान उनकी पार्टी या सरकार को कभी किसी चुनाव के कारण जनता के हित का कोई काम करने में कोई बाधा नहीं आई। उन्होंने कहा कि इस देश में एक चुनाव की नहीं, एक शिक्षा, एक स्वास्थ्य व्यवस्था की आवश्यकता है जिससे देश के हर गरीब और आम आदमी के बच्चे को एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन