फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on Mulayam Singh Yadav Amar Singh said It was just to create confusion

अमर सिंह बोले- अखिलेश-मायावती को बचाने के लिए मुलायम ने की मोदी की तारीफ

Thu, 14 Feb 2019 10:17 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Thu, 14 Feb 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
on Mulayam Singh Yadav Amar Singh said It was just to create confusion
अमर सिंह - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने निशाना साधा है। सिंह का कहना है कि यादव ने पीएम मोदी की तारीफ भ्रम पैदा करने के लिए की है। उन्होंने संकेत दिया कि यह सपा और बसपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की एक रणनीति हो सकती है।

विज्ञापन



सिंह ने कहा, 'यह केवल भ्रम पैदा करने के लिए है ताकि चंद्रकला और राम रमन जिसने मुलायम और मायावती के निर्देश पर नोएडा को लूटा उन्हें बचाया जा सके और मोदी जी बेअसर हो जाएं।' आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला और राम रमन का जिक्र करते हुए पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता ने मुलायम सिंह पर निशाना साधा।
विज्ञापन


चंद्रकला को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेत खनन मामले में समन भेजा था। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। बता दें कि बुधवार को लोकसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन मुलायम ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, 'पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि आपने सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। मैं चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं और आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें।' इससे पहले, लखनऊ में करीब दो साल पहले योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी के कान में कुछ कहकर वे सियासी हल्कों में चर्चा और मीडिया में सुर्खियां बने थे।

बता दें कि मुलायम ने 1990 में बतौर मुख्यमंत्री भाजपा और विहिप के आंदोलन को दबाने के लिए न सिर्फ अयोध्या में ‘परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा’ जैसे बयान दिए, बल्कि निहत्थे कारसेवकों पर दो-दो बार गोलियां चलवाईं। यूपी में सपा सरकार रहते, उन्होंने इसे उचित भी करार दिया था और यह भी कहा था कि फायरिंग में ज्यादा लोग भी मरते, तो उन्हें रंज नहीं होता। ऐसे में उनके मन में पीएम मोदी के लिए उमड़े प्रेम को लेकर सवाल उठना तो लाजिमी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed