फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Karnataka exit poll Amit Malviya says, Keep an ambulance handy in case the result flips

Karnataka Exit Poll: ‘तैयार रखें एंबुलेंस...’, कर्नाटक एग्जिट पोल पर भाजपा ने क्यों कही ये बात, जानें

Thu, 11 May 2023 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 10:27 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी एग्जिट पोल में दिखाई कांग्रेस की जीत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी वाक्या सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कांग्रेस की जीत होगी।

विज्ञापन
On Karnataka exit poll Amit Malviya says, Keep an ambulance handy in case the result flips
कर्नाटक एग्जिट पोल पर बोले भाजपा नेता अमित मालवीय और सीएम बसवराज बोम्मई। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को वोट डाले गए। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग (ईसी) के मुताबिक 72 फीसदी वोट डाले गए। अब 13 मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं, शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए, जिसमें भाजपा से आगे कांग्रेस को बढ़त दी गई है। हालांकि, भाजपा का मानना है कि एग्जिट पोल गलत है। शनिवार को नतीजे पलटते दिखेंगे। 

विज्ञापन

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी एग्जिट पोल में दिखाई कांग्रेस की जीत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी वाक्या सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि न तो वोटिंग पर्सेंटेज से लगता है और न ही जमीनी स्तर पर कि उनकी जीत होगी। 

विज्ञापन

भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि यह सिर्फ एग्जिट पोल है। अभी वास्तविक नतीजे सामने नहीं आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नतीजे पलटने की काफी संभावना है, इसलिए इस स्थिति में एंबुलेंस तैयार रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Election 2023: कर्नाटक में शांतिपूर्ण मतदान, करीब 72 फीसदी लोगों ने डाले वोट; इन सीटों पर उपचुनाव भी संपन्न
 

सात पोल में कांग्रेस की जीत

गौरतलब है, कल आए आठ प्रमुख एग्जिट पोल में से सात ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की, जिसमें चार ने कांग्रेस को बहुमत दिया। अन्य तीन का मानना है कि कांग्रेस अकेले बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करेगी बल्कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। सिर्फ एक एग्जिट पोल ने भाजपा को बढ़त दिलाई।

बता दें, ऐसे कई उदाहरण हैं जब अतीत में एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। इसलिए भाजपा नेता उम्मीद कर रहे हैं कि यह आंकड़े बदल सकते हैं और उनकी जीत होगी।

बोम्मई को भी जीत की उम्मीद

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एग्जिट पोल आखिरकार एग्जिट पोल हैं। पिछली बार एग्जिट पोल में कर्नाटक के हुबली में भाजपा के लिए केवल 80 सीटों और कांग्रेस के लिए 107 सीटों की भविष्यवाणी की थी, लेकिन जब नतीजा आया तो यह एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जमीनी स्रोतों से पता किया है, जिससे 100 प्रतिशत साफ है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वास्तविक परिणाम केवल 13 मई को पता चलेगा।

त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी

बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत जरूरी वास्तव में, लगभग सभी एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, जिसमें कांग्रेस या तो बहुमत में है या सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, बीजेपी दूसरे स्थान पर है। केवल दो ने भगवा पार्टी को बढ़त दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed