फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on farmers issue congress decided to protest against Nitish Kumar government

किसानों के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरेगी कांग्रेस, ब्लॉक स्तर पर करेगी प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
on farmers issue congress decided to protest against Nitish Kumar government
वीरेंद्र सिंह राठौड़

कांग्रेस ने बिहार में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य की नीतीश सरकार को घेरने की योजना बनाई है और इस महीने के आखिर में वह प्रदेश भर में राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी का आरोप है कि सूखे की स्थिति, सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं होने और उपज की सही दाम पर खरीद नहीं होने से बिहार के किसान परेशान हैं, लेकिन राज्य सरकार 'संवेदनहीन' बनी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी (बिहार) वीरेंद्र सिंह राठौर ने मंगलवार को कहा, 'हम पिछले कई महीनों से बिहार के किसानों से संवाद कर रहे हैं। सूखे, सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं होने और उपज की सही दाम पर खरीद नहीं होने से किसान की हालत खराब है। नीतीश सरकार संवेदनहीन हो गयी है। किसानों की परेशानी कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने तय किया है कि इस महीने के आखिर में हम पूरे बिहार में राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम सरकार पर दबाव बनाएंगे ताकि किसानों को राहत मिल सके।' राठौर ने दावा किया, 'राज्य में किसानों की उपज की सरकार द्वारा खरीद नहीं की जाती जिस वजह से किसान छोटे व्यापारियों को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी कम कीमत पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हो जाते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गेंहू की सरकारी खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन बिहार में पिछली फसल के दौरान किसान 1200 रुपये से भी कम कीमत पर गेहूं बेचने को मजबूर हुए। इसकी वजह सरकारी खरीद का नहीं होना है। किसानों की लागत भी नहीं निकल पाई। यह बहुत ही दयनीय स्थिति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed