Ernakulam Blast: 'शुरुआती जांच में पता चला कि आईईडी डिवाइस का हुआ इस्तेमाल', केरल DGP शेख दरवेश ने दी जानकारी
डीजीपी शेख दरवेश ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह एक आईईडी डिवाइस है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमाको पर केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, आज सुबह लगभग पौने नौ बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का उपचार जारी है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।
#WATCH | Kerala DGP Dr Shaik Darvesh Saheb says "Today morning at 9:40 am approximately there was an explosion at Zamra International Convention & Exhibition Centre in which one person died and 36 persons are undergoing treatment. In the convention centre, Jehovah’s Witnesses… pic.twitter.com/BoK4gBPT5x
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 29, 2023
वहीं उन्होंने कहा, शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह एक आईईडी डिवाइस है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन करेंगे। जब डीजीपी से पूछा गया कि क्या विस्फोट के संबंध में कोई जानकारी थी, तो उन्होंने विशेष जानकारी न होने की बात मानी।
#WATCH | On the blast at Zamra International Convention & Exhibition Centre, Kalamassery, Kerala DGP Dr Shaik Darvesh Saheb says "We will be constituting a special team for this today itself after I reach the spot."
On being asked if there was any information regarding the… pic.twitter.com/sEXJkQp9cV — ANI (@ANI) October 29, 2023
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की। शाह ने एनआईए और एनएसजी की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर जाने और मामले में जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।