फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Ajit Pawar's retirement remark for Sharad Pawar, RJD chief Lalu Prasad Yadav says he will not

RJD: शरद पवार की उम्र को लेकर अजित ने कसा तंज तो लालू ने किया पलटवार, बोले- राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता

Thu, 06 Jul 2023 02:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर भी बात की। उन्होंने शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस को लेकर उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। 

विज्ञापन
On Ajit Pawar's retirement remark for Sharad Pawar, RJD chief Lalu Prasad Yadav says he will not
लालू प्रसाद यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही विपक्षी एकता पर भी बात की। वहीं, राहुल गांधी को शादी करने की दी गई सलाह पर आरजेडी प्रमुख ने कहा कि पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि अगले साल होने वाले चुनाव में उन्हें अच्छी खासी सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर भी बात की। उन्होंने शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस को लेकर उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। 

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी को अपनी पार्टी बताने के बाद कहा था कि शरद पवार की उम्र हो गई है। उनके रिटायरमेंट का समय हो गया है। लालू ने उनकी इसी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं होंगे। उन्होंने पूछा कि क्या कोई बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर होता है?  राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विपक्षी एकता पर लालू ने कहा कि 17 दलों के लोग एकजुट हो रहे हैं। भाजपा को जो कहना है कहने दो। उनका सफाया हो जाएगा। शरद पवार एक मजबूत नेता हैं, लेकिन यह सब उनके भतीजे का काम है, उसका क्या असर होगा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक हमारी बेंगलुरु में होगी। 




इसके अलावा, पत्रकारों ने जब राजद प्रमुख से विपक्ष की ओर से पीएम के चहरे और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को शादी करने की दी गई सलाह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जो भी पीएम बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के चुनावों में गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed