फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OMG: Congress is now ready to help BJP before Lok sabha election 2019

भाजपा की मदद के लिए अब कांग्रेस ने बढ़ाया अपना 'हाथ', ये है पूरा माजरा

Wed, 06 Mar 2019 10:27 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
OMG: Congress is now ready to help BJP before Lok sabha election 2019
BJP website hacked - फोटो : twitter @congress
''सुप्रभात भाजपा, हमें एहसास है कि आप लंबे समय से डाउन चल रहे हैं। अगर आपको मदद चाहिए तो हम तैयार हैं। हमें आपकी मदद कर खुशी होगी।'' यह ट्वीट किया गया है कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से। इस ट्वीट के जरिए कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bjp.org/) हैक होने पर चुटकी ली है। कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट से बुधवार सुबह यह ट्वीट की गई है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना ने भी ट्वीट कर चुटकी ली थी। 
विज्ञापन

 


भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार सुबह हैक की गई थी, जोकि बुधवार सुबह तक अपडेट नहीं हो सकी है। मंगलवार को वेबसाइट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। करीब सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जब वेबसाइट खोली गई थी तो इसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो नजर आ रहा था। साथ ही वीडियो के उपर कुछ अभद्र भाषा भी लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ मिनटो के बाद वेबसाइट खुलना ही बंद हो गई और इसमें एरर मैसेज दिखने लगा था। यह वेबसाइट 26 दिसंबर, 1995 को पंजीकृत हुई थी। बताया जा रहा है कि वेबसाइट 10 अक्तूबर, 2018 के बाद से अपडेट नहीं हुई है। इससे पहले 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा की वेबसाइट भी हैक हो गई थी।

'आप' ने निकाली दिल्ली में गठबंधन न होने की भड़ास 

भाजपा के वेबसाइट हैक होने पर मदद की पेशकश वाली कांग्रेस की चुटकी आम आदमी पार्टी को रास नहीं आई और उसने फिर कांग्रेस पर ही भड़ास निकाल डाली। 

कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर भाजपा को मदद देने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस द्वारा मदद की पेशकश पर आप ने ट्वीट किया, 'ठीक वैसे ही जैसा आपने दिल्ली में किया! इस चुनाव में भाजपा जब कभी भी डाउन होगी, कांग्रेस उसकी मदद करेगी। जैसा कि हमने कहा था कि कांग्रेस भाजपा की मदद कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed