{"_id":"596b50334f1c1b504f8b4b4c","slug":"oldest-tigress-in-india-swati-passed-away-at-assam-state-zoo-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं सुनाई देगी देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी की दहाड़, गुवाहाटी चिड़ियाघर में हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब नहीं सुनाई देगी देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी की दहाड़, गुवाहाटी चिड़ियाघर में हुई मौत
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Oldest tigress in India, passed away at Assam State Zoo
- फोटो : ani
असम के चिड़ियाघर से भारत की सबसे बुजुर्ग बाघिन के मरने की खबर है। इस मृत बाघिन का नाम स्वाती है। स्वाती 28 जनवरी, 1997 को पैदा हुई थी। इसकी मौत असम राज्य के गुवाहाटी चिड़ियाघर में हुई है। इसे भारत का सबसे बुजुर्ग बाघ माना जाता था।
विज्ञापन
गुवाहाटी चिड़ियाघर के डीएफओ तेजस मंसवैमी ने स्वाती के देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा वह देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी थी। उसकी मृत्यु बुढ़ापे की वजह से हुई है। उन्होंने आगे कहा कि बाघ की जीने की औसत उम्र 21 साल और मानव की 100 साल है।Assam: Oldest tigress in India, Swati who was born on 28th January, 1997 passed away at Assam State Zoo in Guwahati pic.twitter.com/nOfkmwFG3Y
— ANI (@ANI_news) 16 July 2017विज्ञापन
विज्ञापन
She was oldest surviving tiger in India, she died of old age, 21 years for tiger means 100 years for human: Tezaz Manswamy, DFO Guwahati Zoo pic.twitter.com/EA9b0tfh2z
— ANI (@ANI_news) 16 July 2017
पिछले कुछ समय से स्वाती (बाघ) बीमारी और कमजोरी से लड़ रहा था। इसकी उम्र करीब 20 हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बाघों की औसतन उम्र 18-20 सालों तक ही होती है। और इसके साथ जंगलों में रहने वाले बाघों की उम्र में कमी भी आती है।
बता दें कि इसके पहले कानपुर के चिड़ियाघर में देश का सबसे बुजुर्ग बाघ गुड्डू किलर था जिसकी मौत इसी साल जनवरी में हो गयी थी। बाघ गुड्डू किलर के मरने के बाद जानकारी के मुताबिक वन्य जीव विभाग ने दावा था कि गुवाहटी के चिड़ियाघर की स्वाती देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन है।