फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ola will charge penalty on cab cancellation

अब ओला कैंसल कराने पर देना हो होगा जुर्माना, जानें कितना?

Wed, 29 Jun 2016 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
ola will charge penalty on cab cancellation

कैब सर्विस देने वाली ओला अब कैंसिलेशन चार्ज लेगी। ओला जहां-जहां भी अपनी सर्विस देती उन सभी जगहों पर कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। जैसे दिल्ली, मुंम्बई और बैंगलुरू शहरों में यह पैनाल्टी अब 200 रुपए तक ली जाएगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि यदि कैब बुक कराने के पांच मिनट बाद कैंसल करते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। वहीं शेयरिंग कैब में यह समय सीमा 2 मिनट होगी। बता दें कि अब तक अपने ऑपरेशन जोन वाले सभी शहरों में कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेती है।
विज्ञापन


ओला ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कैंसिलेशन चार्ज के रेट की जानकारी दे दी है। खासतौर पर जिन शहरों में लग्जरी कैब की सुविधा है, उन शहरों में 200 रुपए तक का चार्ज लिया जाएगा। ओला के अनुसार अभी तक पुणें, हरिद्वार, कानपुर, जयपुर जैसे शहरों में कैंसिलेशन चार्ज लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कई शहरों में कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाता। माना जा रहा है कि ओला ने यह फैंसला अपने लगातार बढ़ रहे घाटे के चलते लिया है। परेशानी यह थी कि कस्टमर ऐन मौके पर बुकिंग कैंसल करा देते हैं, जिससे ड्राइवर्स का काफी नुकसान हो जाता है।

पहले से बुकिंग होने की वजह से ड्राइवर उस समय पर कोई नई बुकिंग नहीं लेता, वहीं ऐन वक्त पर बुकिंग कैंसल होने से वह होने वाली कमाई उसके हाथ से निकल जाती है।

अलॉट होने के 5 मिनट बाद कैंसल करवाने पर देना होगा चार्ज

ola will charge penalty on cab cancellation

माइक्रो, मिनी, प्राइम, सेडान, एसयूवी, लग्जरी आदि गाडि़यों को बुक करने के केस में कैंसिलेशन चार्ज तब लिया जाएगा, जब बुकिंग के बाद कैब अलॉट होने के 5 मिनट बाद आप कैंसल करवाएंगे। लेकिन यदि आप कैब आलॉट होने के 5 के भीतर कैंसल करवाते हैं तो कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।

और हां यदि आप तय लोकेशन पर 10 मिनट में नहीं पहुंचते हैं तो ड्राइवर बुकिंग कैंसल कर सकता है। लेकिन अगर ड्राइवर तय लोकशन पर लेट पहुंचता है तो फिर किसी प्राकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

शेयर कैब के केस में कैंसिलेशन चार्ज कैब अलॉट होने के 2 मिनट बाद कैंसिल कराने पर लिया जाएगा। इस केस में अगर आप 3 मिनट से ज्यादा लेट होते हैं तो ड्राइवर आपकी बुकिंग कैंसिल कर सकता है।

नियम के मुताबिक अगर कैब का ड्राइवर बुकिंग कराने वाले शख्स को तय किए गए स्थान पर नहीं पाता है, तो भी वह उससे पेनाल्टी के तौर पर उसी राइड में आपसे चार्ज कर सकता है। बुकिंग कैंसिल करवाने पर कैंसिलेशन चार्ज आपकी अगली राइड में जोड़ दिया जाएगा।

अगली राइड में आपके फाइनल बिल के साथ ड्राइवर आपको पिछला कैंसिलेशन बिल भी साथ में देगा। 

प्राइम पर 75, मिनी पर 50, और माइक्रो पर 25 रुपए कैंसिलेशन चार्ज लिया जाएगा

ola will charge penalty on cab cancellation

ओला कैब अब तक कुछ शहरों में कैंसिलेशन चार्ज ले रही है। ओला अब तक यह चार्ज 50 से 75 रुपए ले रही है। लेकिन दिल्ली, बैंगलुरू में यह चार्ज 200 रुपए लिया जाएगा। 200 रुपए चार्ज लग्जरी कैब कैंसल कराने पर होगा।

प्राइम पर 75, मिनी पर 50, और माइक्रो पर 25 रुपए कैंसिलेशन चार्ज लिया जाएगा। वैसे कैब कंपनियां अन्य भी कई तरह के कैंसिलेशन चार्ज लेती हैं। जैसे वेटिंग चार्ज, कैंसिलेशन चार्ज, सर्विस टैक्स, राइड टाइम चार्ज, कन्वीन्यन्स चार्ज, कई बार राइड खत्म होने के बाद इनमें से कुछ चार्ज कंडीशन के हिसाब से जोड़कर दे दिए जाते हैं, जिससे बिल डबल से ज्यादा हो जाता है।

अधिकतर ग्राहकों को इन बिलों के बारे में पता नहीं होता है। तभी तो कभी-कभी एक ही जगह पर जाने का बिल कभी 200 रुपए आता है तो कभी 250 भी आ जाता है, जबकि दूरी बराबर ही होती है।

Published by- Amit kumar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed