फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officers trying to extort money by framing youngsters must be arrested, says Sena as it targets NCB

'सामना' में एनसीबी पर निशाना: युवाओं को फंसाकर अवैध वसूली करने का आरोप, दोषी अफसरों को गिरफ्तार करने की मांग

Mon, 22 Nov 2021 03:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Nov 2021 03:51 PM IST
सार

केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए 'सामना' में कहा गया है कि महाराष्ट्र में एनसीबी व ईडी की कार्रवाई से किसी तरह की साजिश की गंध आती है।

विज्ञापन
Officers trying to extort money by framing youngsters must be arrested, says Sena as it targets NCB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

शिवसेना ने अपने मुख पत्र 'सामना' में सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को निशाना बनाया। पार्टी ने अपने अखबार में लिखा है कि हर उस अधिकारी को सलाखों में डाला जाना चाहिए, जो युवाओं को गलत ढंग से फंसाकर उनसे अवैध वसूली करना चाहता है। 

विज्ञापन


ड्रग्स ऑन क्रूज केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान व दो अन्य को जमानत देने के कुछ दिनों बाद अपने विस्तृत आदेश में कहा है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसे कोई सकारात्मक सबूत नहीं मिले हैं, जिनसे साबित हो कि आरोपियों ने कोई साजिश रची थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए 'सामना' में कहा गया है कि महाराष्ट्र में एनसीबी व ईडी की कार्रवाई से किसी तरह की साजिश की गंध आती है। एनसीबी द्वारा अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी व मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए शिवसेना ने यह बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन खान केस का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एनसीबी द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सचाई नहीं है। आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले माह एक क्रूप शिप पर मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह करीब एक माह जेल में रहा था। बाद में हाईकोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। 

शिवसेना ने कहा कि यदि बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियां सही हैं तो प्रत्येक अधिकारी जो युवाओं को गलत ढंग से फंसा कर अवैध वसूली करना चाहता है, उसे सलाखों में डाला जाना चाहिए। आर्यन खान मामले की जांच अभी दिल्ली एनसीबी की टीम कर रही है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उठे सियासी तूफान के बीच मुंबई एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं। 

शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार की अगुआ है। उसके घटक दल एनसीबी के प्रदेश सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं। आर्यन खान के केस में कई बातें सामने लाने के लिए सामना में नवाब मलिक की तारीफ भी की गई है।


'सामना' ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के बयान का भी जिक्र किया है। पवार ने पिछले हफ्ते कहा था कि अनिल देशमुख की गिरफ्तारी में शामिल लोगों को कीमत चुकानी होगी। पूर्व गृह मंत्री निर्दोष हैं।
शिवसेना ने कहा कि एक मामले (आर्यन खान) में एक एजेंसी (एनसीबी) के मुंह पर तमाचा पड़ा है, अन्य लोगों का भी जल्द ही यही हश्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed