फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officers soldiers including CRPF DG and Advisor to Union Home Ministry did quarantine themselves

सीआरपीएफ डीजी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार सहित अफसरों और जवानों ने खुद को किया क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 09:20 AM IST
Rohit Ojha डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Apr 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Officers soldiers including CRPF DG and Advisor to Union Home Ministry did quarantine themselves
सीआरपीएफ

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चीफ मेडिकल ऑफिसर जो कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, अब उनसे सेना के दूसरे अधिकारियों और जवानों को संक्रमित होने की आशंका है। इसकी वजह से कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी के बारे में कहा गया है कि वे उक्त सीएमओ से सीधे तौर पर नहीं मिले थे, लेकिन सीएमओ के संपर्क में रहे दूसरे अधिकारी या जवान डीजी के संपर्क में आए हैं। यही वजह है कि डॉ. महेश्वरी ने खुद को 14 दिन तक के लिए क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन


वे अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे। हालांकि इससे पहले भी वे ज्यादातर कामकाज अपने आवास से ही निपटा रहे थे। उनके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार और पूर्व डीजी के. विजय कुमार की भी क्वारंटीन में जाने की बात कही जा रही है। इनके अलावा 40 जवानों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के अनुसार, अब उन लोगों की सूची तैयार हो रही है, जिनसे ये लोग मिले हैं। सभी अधिकारियों और जवानों से कहा गया है कि वे पिछले दो तीन सप्ताह की रिपोर्ट दें। अगर उनकी मुलाकात इन लोगों से हुई है तो वे क्वारंटीन में चले जाएं। हालांकि अभी तक ऐसे 40 जवान सामने आए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। रविवार को यह आंकड़ा बढ़ सकता है।


सीआरपीएफ के डीआईजी एम. दिनाकरण का कहना है कि महानिदेशक महेश्वरी कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते क्वारंटीन में गए हैं और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने सभी अफसरों और जवानों से कहा है कि अगर किसी को लगता है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया है, जो कोरोना पॉजिटिव रहा है तो वे खुद क्वारंटीन में चले जाएं। वहीं सीआरपीएफ में कार्यरत सीएमओ की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद ऑफिसर्स मेस के स्टाफ को भी क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed