{"_id":"5de557858ebc3e548c3d08bd","slug":"odisha-woman-sexually-harassed-by-police-constable-and-his-mate","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya : ओडिशा : लिफ्ट देने के बहाने कांस्टेबल और उसके साथी ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#KabTakNirbhaya : ओडिशा : लिफ्ट देने के बहाने कांस्टेबल और उसके साथी ने महिला से किया दुष्कर्म
Mon, 02 Dec 2019 11:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पुरी में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों ने सोमवार को एक महिला के साथ पुलिस क्वार्टर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नीमपारा कस्बे में बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश की। उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया, मैं भुवनेश्वर से अपने गांव काकतपुर जा रही थी। मैंने पुलिसकर्मी की बात पर भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई। महिला ने बताया कि कार के अंदर पहुंचने पर उसे पता चला कि अंदर तीन और लोग बैठे थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा, 'काकतपुर ले जाने के बजाय वो लोग मुझे पुरी ले गए। चारों मुझे एक घर में ले गए जहां दो ने मेरे साथ दुष्कर्म किया जबकि बाकी दो बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए थे।' जिस घर में यह घटना हुई वह पुरी में झड़ेश्वरी क्लब के पास एक पुलिस क्वार्टर था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इस दौरान एक आरोपी का पर्स छीन लिया था, जिससे उसका पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है। अभी तक पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है जिसका कार्ड मिला है। वह एक पुलिस कांस्टेबल है और उसे सस्पेंड करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुरी के पुलिस सुपरिटेंडेंट उमा शंकर दास ने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मामले की जांच के लिए दो विशेष दल गठित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी कांस्टेबल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।