फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha wins the UN HABITATs World Habitat Awards 2023 for Jaga Mission a 5T initiative of the state

World Habitat Award: ओडिशा ने जग मिशन के लिए जीता यूएन हैबिटेट अवॉर्ड, बनेगा देश का पहला झुग्गी मुक्त राज्य

Wed, 04 Jan 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 09:43 PM IST
सार

राज्य सरकार ने ओडिशा को भारत का पहला झुग्गी मुक्त राज्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य की सभी 2,919 झुग्गियों को अपग्रेड करने के लिए जग मिशन कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Odisha wins the UN HABITATs World Habitat Awards 2023 for Jaga Mission a 5T initiative of the state
World Habitat Awards 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा ने जग मिशन के लिए यूएन-हैबिटेट वर्ल्ड हैबिटेट अवॉर्ड्स 2023 जीता है। जग मिशन राज्य सरकार की 5टी पहल (ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी, टीमवर्क, टाइम और ट्रांसफोर्मेशन) की एक पहल है। यह दुनिया का सबसे बड़ा भूमि टाइटलिंग और स्लम उन्नयन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य झुग्गी वासियों के जीवन को सशक्त बनाना है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने ओडिशा को भारत का पहला झुग्गी मुक्त राज्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य की सभी 2,919 झुग्गियों को अपग्रेड करने के लिए जग मिशन कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले के पिछले पांच वर्षों में 1 लाख 75 हजार परिवारों को भूमि अवधि सुरक्षा प्रदान की गई। 2,725 मलिन बस्तियो में सौ फीसदी घरों में पाइप से पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 707 झुग्गियों को पूरी तरह से रहने योग्य आवास में बदल दिया गया है। 666 झुग्गियों में सौ फीसदी घरों में व्यक्तिगत शौचालय हैं और 8 शहर झुग्गी मुक्त हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले 2019 में ओडिशा के जग मिशन को झुग्गी वासियों को भूमि अवधि सुरक्षा प्रदान करने में सफलता के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवॉर्ड्स मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed