फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Veteran freedom fighter Nilamani Samal passes away in Cuttack

Odisha: 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी नीलमणि सामल का निधन, ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Sun, 28 Jan 2024 03:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 28 Jan 2024 03:04 AM IST
सार

नीलमणि सामल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने तीन साल के लिए जेल में डाल दिया था। वह राज्य स्वतंत्रता सेनानी समिति, ओडिशा के अध्यक्ष भी थे।

विज्ञापन
Odisha Veteran freedom fighter Nilamani Samal passes away in Cuttack
Nilamani Samal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के स्वतंत्रता सेनानी नीलमणि सामल का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 101 वर्ष की आयु में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सामल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने तीन साल के लिए जेल में डाल दिया था। वह राज्य स्वतंत्रता सेनानी समिति, ओडिशा के अध्यक्ष भी थे। उनके परिवार में एक बेटा है। जाजपुर जिले के बालीचंद्रपुर के पास बालीपडिया गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी उम्र से संबंधित जटिलताओं से पीड़ित थे। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत राज्य के कई मंत्रियों ने सामल के निधन पर शोक जताया। ओडिशा राज्यपाल के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया कि राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी नीलमणि सामल के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार 
वहीं, सीएम पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि सामल को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी बहादुरी के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आखिरी दम तक युवाओं के बीच देशभक्ति का संदेश फैला रहे थे। पटनायक ने घोषणा की कि सामल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed