{"_id":"5b30d1174f1c1b13358b89e6","slug":"odisha-two-women-die-due-to-celestial-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 2 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 2 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में हुकीटोला द्वीप के निकट आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिलाएं एक नाव पर मछली पकड़ने निकली थीं , जब द्वीप के निकट बिजली गिरी। यह स्थान महाकलपदा थाना के अंतर्गत आता है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपाली मंडल (42) और पन्नति मंडल (55) के तौर पर की गई है। उनके साथ गए दो मछुआरे झुलस गए और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजन को विशेष राहत कोष से चार - चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन