फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Two months after formation of the govt, BJP president lost trust vote, 13 councilors voted

Odisha: सरकार बनने के दो माह बाद भाजपा अध्यक्ष ने खो दिया विश्वास प्रस्ताव, 13 पार्षदों ने किया मतदान

Wed, 24 Jul 2024 12:08 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फुलबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फुलबनी Published by: मेघा झा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:08 AM IST
सार

भाजपा के राज्य सरकार में आने के दो माह बाद ही ओडिशा की एक नगरपालिका अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव खो दिया। कुल 13 पार्षदों में से 11 ने इस मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

विज्ञापन
Odisha: Two months after formation of the govt, BJP president lost trust vote, 13 councilors voted
चुनाव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ओडिशा के फुलबनी नगरपालिका की अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को लाया अविश्वास प्रस्ताव खो दिया। फुलबनी नगरपालिका की अध्यक्ष, भाजपा की स्मिता रानी मोहंती ने उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खो दिया। केंद्र और ओडिशा में भाजपा सरकार को आए अभी दो माह ही बीते हैं, लेकिन इतने में ही भाजपा की नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। 
विज्ञापन


कुल 13 पार्षदों में से 11 ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान ग्यारह पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक वोट खारिज कर दिया गया। इस मतदान में दो अन्य भाजपा पार्षद और अध्यक्ष मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। चित्त रंजन मोहन फुलबनी, उप-कलेक्टर, जो मतदान प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग ऑफिसर भी थे। मतदान के बाद उन्होंने बताया कि नगरपालिका की अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव हार गए। चित्त रंजन मोहन ने बताया कि अब, राज्य सरकार तय करेगी कि भविष्य में नगरपालिका कैसे चलेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि मार्च 2022 में हुए चुनावों में 13 वार्डों में से बीजद ने 7, भाजपा ने 4 और 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी। वहीं बीजद की पूनम कन्हार को हराने के बाद मोहंती ही नगरपालिका अध्यक्ष चुनी गईं। अधिकारी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव कंधमाल कलेक्टर के समक्ष लाया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोहंती भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पार्षदों और अधीनस्थों के साथ दुर्व्यवहार में लिप्त हैं। भाजपा के दो सहित ग्यारह पार्षदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे और कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल से 10 अप्रैल को मोहंती के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed