फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Two men rescued after their car gets stuck on flooded road

ओडिशा: बाढ़ वाली सड़क पर फंसी कार, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े; बाद में बचाई दमकलकर्मियों ने जान

Tue, 19 Sep 2023 09:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 09:17 AM IST
सार

यह घटना रहमा-खोसलपुर रोड पर उस समय हुई जब दो लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। महानदी नामक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और उसके बाद सड़क पर पानी भर गया। हालांकि, कार एक पेड़ के पास जाकर अटक गई।

विज्ञापन
Odisha: Two men rescued after their car gets stuck on flooded road
बाढ़ वाली सड़क पर फंसी कार - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर इलाके में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। यहां सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। सड़कों और तालाबों में अंतर ही पता नहीं चल रहा है। ऐसे में, यहां की बाढ़ वाली सड़क में एक कार फंस गई। हालांकि, लोगों की जागरूकता के चलते ओडिशा के राज्य आपदा राहत बल के कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों को बचा लिया।  

विज्ञापन


दरअसल, जहां कार फंसी थी उसके पास में एक ओवरब्रिज बना था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब कार को पानी में फंसा देखा तो तुरंत स्थानीय दमकलकर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दो लोगों को बचाया। 

विज्ञापन

यह घटना रहमा-खोसलपुर रोड पर उस समय हुई जब दो लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। महानदी नामक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और उसके बाद सड़क पर पानी भर गया। हालांकि, कार एक पेड़ के पास जाकर अटक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए पहले पेड़ पर चढ़ गए। हालांकि, बाद में उनमें से एक पेड़ से नीचे आया और कार की छत पर बैठ गया। वहां पास में ही ब्रिज से जा रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। 

लोगों ने तुरंत दमकलकर्मियों को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बचा लिया गया। इनकी पहचान जगतसिंहपुर जिले के धीरनकिया गांव की रश्मि रंजन स्वैन और केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा गांव के प्रशांत मोहंती के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed