फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Train Accident Railway Minister Ashwini Vaishnaw says responsibility not over as Tracks repaired news a

'हमारी जिम्मेदारी अभी बाकी': ओडिशा हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक फिर चालू, वैष्णव ने हाथ जोड़ रवाना की ट्रेन

Mon, 05 Jun 2023 11:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 05 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

रेल मंत्री वैष्णव ट्रेन हादसे के 12 घंटे बाद ही बालासोर में घटना वाली जगह पर पहुंच गए थे। इसके बाद से ही वैष्णव ओडिशा में जुटे हैं। यहां उन्होंने रेलवे ट्रैक की मरम्मत से लेकर अस्पताल में घायलों तक से मुलाकात की है और घटना की जांच संबंधी आदेश भी दिए हैं। 

विज्ञापन
Odisha Train Accident Railway Minister Ashwini Vaishnaw says responsibility not over as Tracks repaired news a
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना के बाद से ही ओडिशा में मौजूद हैं। - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे के बाद से ही केंद्र सरकार लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अफसर भी लगातार मृतकों-घायलों की संख्या से लेकर घटनास्थल पर भी चौकसी बढ़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा रहा कि बालासोर में जिस जगह हादसा हुआ, वहां रविवार देर रात ट्रैक की मरम्मत कर लाइन को फिर चालू करा दिया गया। जबकि पहले इस मेन लाइन के शुरू होने में बुधवार तक का समय लगने की बात कही गई थी। इस मौके पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर मौजूद रहे। जिस वक्त पहली ट्रेन ट्रैक से गुजरी, उस वक्त वैष्णव ने उसके सामने हाथ जोड़ लिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेल मंत्री वैष्णव ट्रेन हादसे के 12 घंटे बाद ही बालासोर में घटना वाली जगह पर पहुंच गए थे। इसके बाद से ही वैष्णव ओडिशा में जुटे हैं। यहां उन्होंने रेलवे ट्रैक की मरम्मत से लेकर अस्पताल में घायलों तक से मुलाकात की है और घटना की जांच संबंधी आदेश भी दिए हैं। रविवार देर रात ट्रैक के चालू हो जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वैष्णव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमारा लक्ष्य है कि हम गुमशुदा लोगों को उनके परिवार वाले जल्द से जल्द ढूंढ सकें। 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने ट्रैक चालू होने के बाद यहां से गुजरने वाली मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई और इसकी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने बताया कि ट्रैक की मरम्मत का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के आदेश के बाद ही शुरू हो गया था। पीएम ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी थी। इसकी मरम्मत के लिए लगी टीम ने मेहनत और समझदारी से काम किया और घटना के 51 घंटे बाद ही अप और डाउन दोनों लाइनों को चालू कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रात 10.40 पर रवाना हुई ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। मालगाड़ी विशाखपत्तनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही थी और उसी पटरी पर चल रही है जहां शुक्रवार को ट्रेन दुर्घटना हुई थी।

अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर खुद ट्वीट कर बताया, “क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई।” बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed