{"_id":"647d99770b4be3bca20903b6","slug":"odisha-train-accident-news-updates-rescue-complete-ndrf-151-bodies-identified-so-far-rail-minister-2023-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: एनडीआरएफ की सभी नौ टीमें वापस लौटीं; अभी तक 151 शवों की पहचान हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident: एनडीआरएफ की सभी नौ टीमें वापस लौटीं; अभी तक 151 शवों की पहचान हुई
Mon, 05 Jun 2023 01:44 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:44 PM IST
सार
पीके जेना ने बताया कि गर्मी के मौसम की वजह से शवों की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे में दो दिन और इंतजार किया जाएगा, अगर उसके बाद भी शवों की पहचान नहीं हो पाई तो तय नियमों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनडीआरएफ आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। प्रभावित रेलवे ट्रैक के मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है और वहां रेल संचालन भी शुरू हो गया है। एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि एनडीआरएफ की नौ टीमें रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में लगी थीं, सभी टीमों को अब वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | "All 9 teams of NDRF who were working in Odisha's Balasore have been withdrawn," says Narendra Singh Bundela, IG, NDRF pic.twitter.com/bVFtHGv5By
— ANI (@ANI) June 5, 2023
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने बताया कि अभी तक 151 शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिन शवों की पहचान हो गई है, उन्हें उनके परिजनों के पास भेजने की मुफ्त व्यवस्था ओडिशा सरकार द्वारा कर दी गई है। पीके जेना ने बताया कि गर्मी के मौसम की वजह से शवों की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे में दो दिन और इंतजार किया जाएगा, अगर उसके बाद भी शवों की पहचान नहीं हो पाई तो तय नियमों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
