{"_id":"5e7c8a018ebc3e6fe90990cc","slug":"odisha-to-set-up-the-largest-1000-bed-hospital-for-treatment-of-covid19-patient-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe: ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना अस्पताल
Thu, 26 Mar 2020 04:24 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
समझौते पर हस्ताक्षर करते अधिकारी
- फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमितों को देखते हुए ओडिशा सरकार कोरोना संक्रमितों के लिए देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहा है। इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना पीड़ितों को इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में 1000 बेड की क्षमता होगी और यह दो सप्ताह के भीतर तैयार होकर संचालित होगा।
विज्ञापन
अस्पताल के निर्माण के लिए ओडिशा सरकार, कॉर्पोरेट और मेडिकल कॉलेजों के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक इससे 649 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
A tripartite agreement was signed between Odisha Govt, Corporates, and Medical colleges to set up a 1000 bed exclusive #COVID19 treatment hospital. https://t.co/bnjjAeBf73 pic.twitter.com/HllWISbWwW
— ANI (@ANI) March 26, 2020
विज्ञापन
गुरुवार को कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक शख्स की मौत हुई है। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां अभी तक इसके 124 मामले आ चुके हैं। लखनऊ में चार, महाराष्ट्र में दो, एमपी में पांच, छत्तीसगढ़ में पांच, राजस्थान और बिहारमें दो-दो नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच सरकार ने एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
वहीं, भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दवाओं की घर-घर पहुंचाने को अनुमति दी। भारत के राजपत्र में जल्द ही इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी जाएगी।
ममता बनर्जी ने 18 मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों के संबंध में 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सीएम से अपील की है कि इन लोगों को जरूरी और बुनियादी सुविधाएं मुहैया की जाएं।
राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा घोषित राहत पैकेज की तारीफ की
कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता पैकेज की आज घोषणा की गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सही दिशा में पहला कदम बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इंडिया लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत की घोषणा कर सही कदम उठाया है।