{"_id":"6440f77f2fffd02e0e0bafc1","slug":"odisha-three-girls-gang-raped-while-returning-home-after-watching-jatra-police-engaged-in-investigation-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पारंपरिक कार्यक्रम देख कर लौट रही तीन लड़कियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पारंपरिक कार्यक्रम देख कर लौट रही तीन लड़कियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 20 Apr 2023 02:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:17 PM IST
सार
दुष्कर्म होने की बात लड़कियां अपने परिवार वालों को बताने से हिचकिचा रही थी, लेकिन जैसे ही उनके परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही पुलिस में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के कालाहांडी जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां तीन लड़कियां सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनीं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ये तीनों ही लड़कियां जात्रा से अपने घर वापस जा रही थीं, तभी रास्ते में उनके साथ ये घटना घटी।
यह घटना 16 अप्रैल की है। लड़कियों के परिवार वालों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने बुधवार को बीजेपुर थाना में मामला दर्ज कराया। तीनों ही लड़कियां जात्रा (लोककला कार्यक्रम) से वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। पांचों ने मिलकर लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
बीजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक लिंगराज सेठी ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई वह एक जंगल और पहाड़ी इलाका है। वहां माओवादियों की भी अच्छी खासी मौजूदगी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म होने की बात लड़कियां अपने परिवार वालों को बताने से हिचकिचा रही थी, लेकिन जैसे ही उनके परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भवानीपटना सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।