फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha teacher kidnapping case Charred body of suspected victim found key accused held

ओडिशा शिक्षक अपहरण मामला: संदिग्ध पीड़िता का जला हुआ शव मिला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 04:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Oct 2021 04:27 AM IST
सार

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी निजी स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया है। वह रविवार रात जिले के तीतलगढ़ पुलिस बैरक से फरार हो गया था, जहां उसे शिक्षिका के अपहरण के आरोप में हिरासत में रखा गया था।

विज्ञापन
Odisha teacher kidnapping case Charred body of suspected victim found key accused held
क्षत-विक्षत शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी जिले से आठ अक्तूबर से लापता 24 वर्षीय महिला शिक्षक की गुत्थी सुलझा लेने का पुलिस ने दावा किया है। ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को जमीन खोदकर एक महिला के अधजले, क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि यह शव उसी 24 वर्षीय शिक्षिका की है जो आठ अक्तूबर को कालाहांडी जिले के एक निजी स्कूल के खेल परिसर से लापता हो गई थी, जहां वह काम करती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी निजी स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष को भी बलांगीर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वह रविवार रात जिले के तीतलगढ़ पुलिस बैरक से फरार हो गया था, जहां उसे शिक्षिका के अपहरण के आरोप में हिरासत में रखा गया था।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की
मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने कहा कि आरोपी गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा का करीबी सहयोगी है। विपक्षी पार्टियों ने आरोपी से निजी स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और घटना की सीबीआई जांच की मांग की है जबकि सत्तारूढ़ बीजद ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल परिसर से बरामद किया गया शव
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक महिला का अधजला और क्षत-विक्षत शव स्कूल के खेल परिसर में 10 फीट की गहराई से निकाला गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक शव की पहचान की पुष्टि नहीं की है, जबकि शिक्षिका के परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह शव उसी का है।

पुलिस शव का कराएगी डीएनए टेस्ट
शिक्षिका के चाचा ने बताया कि उसका बैग और पायल उस गड्ढे से बरामद किए गए हैं, जहां से शव बरामद किया गया था। शरीर के आकार से भी हम कह सकते हैं कि यह मेरी भतीजी का है। पुलिस ने कहा कि डीएनए परीक्षण के बाद ही शव की पहचान की पुष्टि होगी। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि उन्हें उस जगह के बारे में कैसे पता चला, जहां शव को दफनाया गया था।

बलांगीर के पुलिस अधीक्षक कौसलकर नितिन दागुडू ने बताया कि शव मिलने के करीब दो घंटे बाद मुख्य आरोपी को जिले के बांगोमुंडा प्रखंड के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी एक कॉलेज भी चलाता है, उसे एसपी कार्यालय ले जाकर पूछताछ की गई है।


इससे पहले बलांगीर पुलिस ने उसे 'मोस्ट वांटेड' व्यक्ति के रूप में घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शुरुआती इनाम 20 हजार रुपये था, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed