फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Puri-Anand Vihar Nandankanan Express Firing Updates Indian Railways Bhadrak Police Probe news in Hindi

Odisha Train Firing: पुरी से दिल्ली आ रही ट्रेन में गोली चलने से हड़कंप, भद्रक में घटना; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Nov 2024 06:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 05 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

ओडिशा से दिल्ली आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुरी से आनंद विहार तक आने वाली पुरी-नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन में भद्रक के पास गोली चलने की वारदात हुई। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Odisha Puri-Anand Vihar Nandankanan Express Firing Updates Indian Railways Bhadrak Police Probe news in Hindi
ओडिशा में चलती ट्रेन में फायरिंग पर पुलिस का बयान और क्षतिग्रस्त कांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के पुरी से दिल्ली आ रही ट्रेन में गोली चलने से हड़कंप मच गया। वारदात भद्रक के पास की है। स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुरी से आनंद विहार आ रही नंदनकानन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12815) में गोली चलने के कारण शौचालय का कांच टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को गोली चलने की जगह के आस-पास देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे और पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
जांच के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन
पुरी के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस स्टेशन प्रभारी एसके बहिनीपति ने नंदनकानन एक्सप्रेस में गोली चलने की घटना पर कहा कि मंगलवार सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि भद्रक पार करने के बाद नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी हुई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को पुरी तक पहुंचाया। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस समेत 4 टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed