फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police intensifies search operation against Maoists in Nalikumbha forest Odisha

Odisha: नालीकुंभा जंगल में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान, विशेष दस्ते के 300 जवान तफ्तीश में जुटे

Fri, 15 Dec 2023 02:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

डीजीपी एसके बंसल ने कहा कि माओवादी जहां छिपे थे, वहां से विस्फोटक और उनका यूनिफॉर्म बरामद किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तलाशी अभियान में 300 जवानों के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की 12 कंपनियां और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स शामिल है। 

विज्ञापन
Odisha Police intensifies search operation against Maoists in Nalikumbha forest Odisha
Odisha Police - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के बुद्ध जिले के नालीकुंभा जंगल में माओवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद ओडिशा पुलिस ने अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस तलाशी अमियान में विशेष दस्ता के 300 जवानों को शामिल किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को माओवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी एसके बंसल ने कहा, 'प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि माओवादी जहां छिपे थे, वहां से विस्फोटक सामग्री और उनका यूनिफॉर्म बरामद किया गया है।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तलाशी अभियान में 300 जवानों के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की 12 कंपनियां और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स शामिल है। नालीकुंभा जंगल को चारो तरफ से पुलिसकर्मियों ने घेर लिया है, जिससे की कोई भी माओवादी जंगल से भाग न पाए।
विज्ञापन


एडीजी देव दत्त सिंह ने बताया, 'नालीकुंभा जंगल में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच गुरुवार की शाम तक मुठभेड़ जारी रहा। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।' कंधमाल जिले के दौरे पर गए डीजीपी के समक्ष माओवादियों के दो सदस्यों ने सरेंडर किया। माओवादी रंजीत नैतम और उंगा पोयम पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से ताल्लुख रखते हैं। वे दोनों ही 2017 से माओवादी संगठन से जुड़े थे और कई हिंसक गतिविधियों में भी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed