फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Police arrived in Sonariposi village to cremate an elderly man who lost his life from Corona villagers beat them up

ओडिशा: कोरोना से जान गंवाने वाले बुजुर्ग का दाह संस्कार करने पहुंची पुलिस, लोगों ने कर दी पिटाई

Mon, 17 May 2021 08:51 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 17 May 2021 08:51 AM IST
सार

कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार करने सोनारीपोसी गांव पहुंची पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारियों पर ग्रामीण भड़क गए और उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन
Odisha: Police arrived in Sonariposi village to cremate an elderly man who lost his life from Corona villagers beat them up
ओडिशा के सोनारीपोसी गांव में पुलिस व ग्रामीणों में झड़प - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अपने चरम पर है।  इस घातक बीमारी की चपेट में आने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में शवों के अंतिम संस्कार तक के लिए जगह की कमी पड़ने लगी है, जिसके कारण आमजन के अलावा पुलिस-प्रशासन को भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति ओडिशा में भी बनी हुई है। दरअसल, एक वृद्ध व्यक्ति की कोरोना से मौत होने पर जब पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उसके दाह संस्कार के लिए ओडिशा के एक गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


कोरोना फैलने के डर से ग्रामीणों ने किया विरोध
यह घटना मयूरभंज जिले के सोनारीपोसी गांव की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस गांव में कोरोना बीमारी के कारण मरने वाले बुजुर्ग शख्स का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों को यह बात रास नहीं आई। उनका कहना था कि गांव में कोरोना का एक भी केस नहीं है। उन्हें डर था कि कहीं अंतिम संस्कार के कारण गांव में भी कोविड न फैल जाए। ऐसे में उन्होंने शव के अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश की और पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सात लोग
मयूरभंज के एसपी स्मिथ परमार ने कहा, ‘घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरमुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सात लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’ अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, सोनारीपोसी गांव का एक उम्रदराज व्यक्ति स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आया था। कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद उसकी मौत भी हो गई।

कोरोना से 19 और लोगों का मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार (16 मई) को ओडिशा में कोविड-19 के 11,732 और मरीज सामने आए। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 6 लाख 12 हजार 224 पर पहुंच गए। वहीं 19 और लोगों का मौत के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,313 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक्टिव केस (इलाज करा रहे लोग) की संख्या बढ़कर 1 लाख 7 हजार 403 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed