{"_id":"5dbc4b698ebc3e014d683136","slug":"odisha-panchayat-blocks-ration-of-20-families-over-open-defecating","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : खुले में शौच पर पंचायत ने बंद किया 20 परिवारों का राशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : खुले में शौच पर पंचायत ने बंद किया 20 परिवारों का राशन
Fri, 01 Nov 2019 08:42 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहरामपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच
ओडिशा के गंजम जिले में एक पंचायत ने 20 से अधिक परिवारों का सरकारी राशन रोक दिया है। पंचायत ने यह कदम इन परिवारों के खुले में शौच करने की सजा के तौर पर दिया है। सनखेमुंडी ब्लॉक की गौतमी पंचायत के सरपंच सुशांत स्वैन ने बताया, पंचायत की 20 अक्तूबर को हुई बैठक में फैसला हुआ कि इन परिवारों को पीडीएस के तहत मिलने वाला राशन रोक दिया जाए।
वहीं, गंजम जिलाधिकारी विजय अमृता कुनेज ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व राज्य खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों में कटौती नहीं हो सकती।
विज्ञापन
वहीं, गंजम जिलाधिकारी विजय अमृता कुनेज ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व राज्य खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों में कटौती नहीं हो सकती।
विज्ञापन