{"_id":"61fc37b5ec6ee55ed175234d","slug":"odisha-ornithologist-uday-narayan-dev-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: ओडिशा के पक्षी विज्ञानी उदय नारायण देव का निधन, मुख्यमंत्री पटनायक ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: ओडिशा के पक्षी विज्ञानी उदय नारायण देव का निधन, मुख्यमंत्री पटनायक ने जताया शोक
Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेरहामपुर (ओडिशा)।
एजेंसी, बेरहामपुर (ओडिशा)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
सार
उदय नारायण देव को राज्य सरकार ने वन्यजीव संरक्षण के योगदान के लिए बीजू पटनायक अवार्ड से सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी व पूर्व विधायक उदय नारायण देव का भुवनेश्वर में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से वृद्धा अवस्था की बीमारी से पीड़ित थे। दो दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
ओडिशा के गंजम जिले के निवासी उदय देव को लोकप्रिय रूप से ओडिशा के पक्षी नाम से जाना जाता है। उन्होंने चिल्का झील में पक्षियों के प्रवास स्थिति को लेकर काफी शोध किया। पक्षियों के विभिन्न पहलुओं से आकर्षित होकर निवास का नाम बिहांग हाउस रखा। साथ ही भुवनेश्वर में पक्षी विज्ञान के लिए एक संस्थान की स्थापना भी की।
विज्ञापन
मोहना निवार्चन क्षेत्र से तीन बार विधानसभा के लिए भी चुने गए। राज्य सरकार ने वन्यजीव संरक्षण के योगदान के लिए बीजू पटनायक अवार्ड से सम्मानित भी किया था। उन्होंने विहंग संहिता समेत कई किताबें लिखीं। पिछले महीने 21 जनवरी को राज्यपाल ने 2000 से अधिक पक्षियों की एक पुस्तक का अनावरण किया था।
विज्ञापन