{"_id":"6213bec404dead72250f3129","slug":"odisha-order-for-compulsory-retirement-of-police-officer-arrested-in-corruption-action-on-152-since-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: भ्रष्टाचार में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश, 2019 से अब तक 152 पर कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: भ्रष्टाचार में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश, 2019 से अब तक 152 पर कार्रवाई
Mon, 21 Feb 2022 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:03 PM IST
सार
सीएमओ सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। सतर्कता विभाग ने कटक, खुर्दा, जाजपुर और नंबरगपुर जिलों में 11 जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
ओडिशा सरकार ने सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया है। पुलिस अधिकारी को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचार) त्रिनाथ मिस्रा को हाल ही में सतर्कता विभाग की टीम ने करीब नौ करोड़ रुपये की संपत्ति और आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि उनकी संपत्ति में एक करोड़ से अधिक की लग्जरी कारें और बाइक शामिल है।
विज्ञापन
सीएमओ सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। सतर्कता विभाग ने कटक, खुर्दा, जाजपुर और नंबरगपुर जिलों में 11 जगहों पर छापे मारे। ओडिशा में 2019 के बाद से बर्खास्त या अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने वाले अधिकारियों की संख्या 152 हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई में 81 करोड़ की कर चोरी में कंपनी निदेशक गिरफ्तार
सीजीएसटी मुंबई जोन ने 81 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट फर्जीवाड़े में नवी मुंबई स्थित एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। यह इनपुट टैक्स क्रेडिट 479 करोड़ रुपये के फर्जी इनवाइस का इस्तेमाल कर जारी किए गए। सीजीएसटी ने एक बयान में कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापा मारा गया। इसमें पाया गया कि फैंटासिया ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड अनियमितताओं में लिप्त है।
कंपनी के निदेशक को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान में कहा गया है कि सीजीएसटी मुंबई जोन ने पिछले छह महीनों में कर चोरी के 730 से अधिक मामले दर्ज किए और इनमें 6380 करोड़ की कर चोरी पकड़ी। इतना ही नहीं, इन मामलों में 700 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए और 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया।