{"_id":"623ed599315ee067f03c97bd","slug":"odisha-municipal-election-results-2022-bjd-leading-in-76-seats-out-of-108-bjp-leading-on-16-in-civic-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा निकाय चुनाव: 108 में 76 सीटों पर बीजद की बढ़त, 16 पर भाजपा आगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा निकाय चुनाव: 108 में 76 सीटों पर बीजद की बढ़त, 16 पर भाजपा आगे
Sat, 26 Mar 2022 02:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:28 PM IST
सार
108 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इसमें तीन नगर निगमों व 73 स्थानीय निकायों में बीजद पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 16 सीटों पर भाजपा तो सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस-बीजद-भाजपा
- फोटो : social Media
विस्तार
ओडिशा में 24 मार्च को हुए निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मणगणना में अभी तक सत्तारूढ़ पार्टी बीजद बढ़त बनाए हुए है। तीन नगर निगम, 47 नगर पालिका व 58 नोटिफाइड एरिया काउंसिल (एनएसी) पर हुए मतदान में 76 सीटों पर बीजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यहां 108 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इसमें तीन नगर निगमों व 73 स्थानीय निकायों में बीजद पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 16 सीटों पर भाजपा तो सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भुवनेश्वर, कटक और बरहामपुर नगर निमग में बीजद पार्टी की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार प्रतिद्वंदियों से काफी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
65 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
24 मार्च को हुए चुनाव में करीब 65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां कुल 40.55 लाख मतदाता हैं। महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 6,411 उम्मीदवारों और पार्षद और नगरसेवक पदों के लिए 5,842 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन