फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha MLA saroj kumar meher Forces Govt Official To Do Sit-Ups In Public, Video Viral

ओडिशा के विधायक ने सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक के लिए किया मजबूर, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 06 Jun 2019 07:31 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Odisha MLA saroj kumar meher Forces Govt Official To Do Sit-Ups In Public, Video Viral
बीजद के विधायक सरोज कुमार मेहर - फोटो : Twitter
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर का अपने निर्वाचन क्षेत्र पटनागढ़ में घटिया सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता से कथित रूप से 'जबरन' उठक-बैठक कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरिंदम डाकुआ ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा, "मैंने इस घटना पर पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।" 

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विधायक बुधवार को बोलांगीर जिले के बेलपाड़ा प्रखंड में गये थे, उसी दौरान स्थानीय लोगों ने मांडल-बेलपाड़ा बाईपास पर घटिया निर्माण कार्य होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कथित वायरल वीडियो में मेहर अभियंता को फटकार लगाते हुए और उसे बीच सड़क पर 100 बार उठक-बैठक के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में कनिष्ठ अभियंता कर्तव्य निर्वहन में ढिलाई के लिए माफी मांगते हुए नजर आ रहा है लेकिन विधायक कुछ भी सुनने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

मेहर ने अभियंता को भीड़ द्वारा पिटवाने की भी धमकी दी जिसके बाद वह सड़क पर उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहा है।

इस बीच, कार्यकारी अभियंता एल एन मिश्रा ने कहा, "हम शिकायतों पर गौर करेंगे और यदि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कोई चिंता सामने आयगी तो जरूरी सुधार किये जायेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मेहर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए लेकिन विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने बीजद विधायक की इस हरकत को लेकर आलोचना की। 

बलांगीर विधायक नरसिंह मिश्रा ने कहा, "अगर यह सच है, तो यह कहा जा सकता है कि विधायक ने कानून अपने हाथ में लिया है। मैं उनकी कार्रवाई की निंदा करता हूं।"


भाजपा के वरिष्ठ नेता केवी सिंहदेव, जिन्हें मेहर ने हाल ही में संपन्न चुनाव में हराया है, ने कहा, "इस घटना से साबित होता है कि बीजद ने अपने विधायकों के रूप में किस तरह के लोगों को चुना है।"

पहली बार के विधायक मेहर ने सिंहदेव को 11,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed