{"_id":"63f5ff30f62af31c6f035d77","slug":"odisha-minister-murder-amid-the-bjp-demand-for-a-cbi-probe-cm-naveen-patnaik-said-he-asked-to-fbi-analysis-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: सीबीआई नहीं FBI से कराएंगे नब दास हत्याकांड की जांच..., भाजपा की मांग के बीच सीएम पटनायक का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: सीबीआई नहीं FBI से कराएंगे नब दास हत्याकांड की जांच..., भाजपा की मांग के बीच सीएम पटनायक का तंज
Wed, 22 Feb 2023 05:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:10 PM IST
सार
नवीन पटनायक ने कहा, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा की जांच पटरी पर है। देश और विदेशों में सर्वश्रेष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
नवीन पटनायक
विस्तार
ओडिशा के मंत्री नब दास हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही भाजपा पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पलटवार किया। उन्होंने भाजपा नेताओं की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई से कराने को कहा है।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि मामले की जांच ओडिशा क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही और पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। बता दें, नब दास की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन में भाजपा और कांग्रेस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद विधानसभा को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार
नवीन पटनायक ने विधानसभा में कहा, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा की जांच पटरी पर है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश और विदेशों में सर्वश्रेष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस अतिसंवेदनशील मामले को लेकर राजनीति की जा हरी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने मारी थी गोली
बता दें, ओडिशा सरकार में मंत्री नब दास की 29 जनवरी की शाम हत्या कर दी गई थी। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके के गांधी चौक में एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, यहां उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी पुलिसवाले को पकड़ लिया गया था। वह नब दास की सुरक्षा में तैनात था।