फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Man son arrested for killing mother, sister over property dispute news and updates

संपत्ति के लिए हैवान बना शख्स: बेटे की मदद से 90 वर्षीय मां, 62 साल की बहन का पहले गला घोंटा, फिर आग में झोंका

Thu, 07 Nov 2024 01:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

बताया गया है कि पुलिस को स्नेहलता दीक्षित (90) और उनकी बेटी सैरेंद्री दीक्षित (62) का शव हाटापाड़ा स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर जले हुए मिले थे। अधिकारियों के मुताबिक, पहले इस घटना की जांच अप्राकृतिक मौत मानकर की जा रही थी।

विज्ञापन
Odisha Man son arrested for killing mother, sister over property dispute news and updates
हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही 90 वर्षीय मां और 62 वर्षीय बहन की उनके घर पर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस को स्नेहलता दीक्षित (90) और उनकी बेटी सैरेंद्री दीक्षित (62) का शव हाटापाड़ा स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर जले हुए मिले थे। अधिकारियों के मुताबिक, पहले इस घटना की जांच अप्राकृतिक मौत मानकर की जा रही थी। हालांकि, बाद में मृतकों के परिवारवालों से पूछताछ में इसके हत्या का मामला होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने स्नेहलता के बेटे जगन्नाथ और उनके पोते संकेत को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


संबलपुर के एएसपी ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जो कि संपत्ति विवाद में की गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों लोगों को पहले गला घोंटकर मारा गया। इसके बाद उन्हें जला दिया गया। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। इससे पहले स्नेहलता की छोटी बेटी इंद्राणी पुरोहित ने आरोप लगाया था कि उनके भाई ने ही जमीन और संपत्ति विवाद में मां और बड़ी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही घर में रहता था परिवार
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मां-बेटी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। उनका बेटा जगन्नाथ अपने परिवार के साथ इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ही रहता था। स्थानीय लोगों ने पांच नवंबर की रात 10.30 से 11 बजे के बीच इमारत की पहली मंजिल पर आग देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव बरामद किए, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed