{"_id":"607c99e28ebc3ebced7bad0f","slug":"odisha-lingaraj-temple-closed-for-devotees-will-have-to-be-examined-before-lord-jagannath-s-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच
Mon, 19 Apr 2021 02:13 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:13 AM IST
सार
- निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी
- रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को किया गया रोगाणु मुक्त
विज्ञापन
jagannath mandir
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर को कई सेवादारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
भुवनेश्वर नगर निगम ने हालांकि कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि यह शिव मंदिर नियमित अनुष्ठानों के लिए खुला रहे और केवल सेवादारों को ही इस दौरान प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी। इस बीच, रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को रोगाणु मुक्त किया गया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) सोमवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
नई एसओपी के मुताबिक पुरी के बाहर से आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने या टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देना होगा। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट चार दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।