फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Inter-Medical College Meet Cancelled After Clash Between Students in Berhampur

ओडिशा: छात्रों के बीच झड़प के बाद इंटर-मेडिकल कॉलेज मीट रद्द, कैंपस में बढ़ा तनाव

Tue, 14 Oct 2025 11:31 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 14 Oct 2025 11:31 PM IST
सार

ओडिशा के बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच झड़प के बाद इंटर-मेडिकल कॉलेज मीट रद्द कर दी गई। यह कार्यक्रम 11 से 18 अक्तूबर तक चलने वाला था।

विज्ञापन
Odisha: Inter-Medical College Meet Cancelled After Clash Between Students in Berhampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने मंगलवार को जारी इंटर-मेडिकल कॉलेज मीट को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम 11 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक चलने वाला था। कॉलेज की डीन प्रोफेसर सुचित्रा दास ने बताया कि छात्रों द्वारा उत्पन्न किए जा रहे विघटन और अव्यवस्था को देखते हुए सभी गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन



हालांकि झड़प की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन का मानना है कि छात्रों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता इसका कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह विवाद एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक और एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बेरहामपुर के छात्रों के बीच हुआ।
विज्ञापन


इस घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि वे छात्रों के बीच शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। गौरतलब है कि साल 2023 में भी इसी तरह का विवाद वीआईएमएसएआर, बुरला और एमकेसीजी के छात्रों के बीच इंटर-मेडिकल मीट के दौरान हुआ था, जिसमें भी झगड़े की खबरें सामने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed