{"_id":"659df57e46a0bbdab00db8e8","slug":"odisha-high-court-angry-with-doctors-handwriting-orders-to-write-in-capital-letters-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: डॉक्टरों की लिखावट से नाराज ओडिशा हाईकोर्ट, बड़े अक्षरों में लिखने का हुक्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: डॉक्टरों की लिखावट से नाराज ओडिशा हाईकोर्ट, बड़े अक्षरों में लिखने का हुक्म
Wed, 10 Jan 2024 07:10 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:10 AM IST
सार
सांप के काटने से मरे एक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने के बाद हाईकोर्ट को यह आदेश देने पड़े। यह रिपोर्ट कोर्ट पढ़ ही नहीं पा रही थी। उसने संबंधित डॉक्टर को तलब कर लिया।
विज्ञापन
ओडिशा हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टरों की लिखावट से परेशान ओडिशा हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए बड़े (कैपिटल) अक्षरों में लिखने का हुक्म दिया है। जस्टिस एसके पाणिग्रही की सिंगल बेंच ने मुख्य सचिव को यह आदेश प्रदेश के सभी डॉक्टरों को पहुंचाने को कहा है। इसके तहत उन्हें दवा के पर्चे से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक में लिखावट सुधारने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांप के काटने से मरे एक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने के बाद हाईकोर्ट को यह आदेश देने पड़े। यह रिपोर्ट कोर्ट पढ़ ही नहीं पा रही थी। उसने संबंधित डॉक्टर को तलब कर लिया। वहीं मृतक के पिता का कहना था कि इसी रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार ने मुआवजा देने से इन्कार कर दिया है और इसी वजह से उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है। मामले में डॉक्टर कोर्ट में पेश हुआ। उसके पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने मृतक के पिता को 1 महीने में तहसीलदार के सामने अपना मामला फिर से रखने को कहा।
विज्ञापन
अमेरिका में 7,000 जानें ले रही डॉक्टरों की गंदी लिखावट
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस ने 2006 में किए अध्ययन में बताया कि अमेरिका में हर साल 320 करोड़ बार डॉक्टर दवा के पर्चे लिखते हैं। इनमें गंदी लिखावट की वजह से 15 लाख अमेरिकी गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। यही नहीं, 7,000 की मौत भी गंदी लिखावट की वजह से गलत दवा व गलत डोज लेने से हो जाती है।
विज्ञापन