{"_id":"5fbb49398ebc3e9bc7345798","slug":"odisha-governor-ganeshi-lal-wife-sushila-devi-dies-of-post-covid-complications-on-sunday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी का निधन, दो नवंबर को कोरोना से हुई थीं संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी का निधन, दो नवंबर को कोरोना से हुई थीं संक्रमित
Mon, 23 Nov 2020 11:01 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
सुशीला देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रथम महिला 75 वर्ष की थीं और रविवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
ओडिशा के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूचना दी गई, भारी मन और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात को निधन हो गया। ओम शांति। सुशीला देवी के परिवार में उनके पति, चार बेटियां और तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने ओडिशा की प्रथम महिला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पटनायक ने अपने संदेश में कहा, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि दुख की इस घड़ी में वह राज्यपाल के परिवार को शक्ति प्रदान करें। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी राज्यपाल की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल, उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य सदस्यों को इस माह के शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।