{"_id":"6122b7048ebc3e679c12ab25","slug":"odisha-government-will-promote-for-solar-energy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा को बढ़ावा: ओडिशा में निजी इस्तेमाल को प्रोत्साहन, हरित-संचालित मशीनों को लोकप्रिय बनाने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौर ऊर्जा को बढ़ावा: ओडिशा में निजी इस्तेमाल को प्रोत्साहन, हरित-संचालित मशीनों को लोकप्रिय बनाने पर जोर
Mon, 23 Aug 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:13 AM IST
सार
बैठक में, मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रचार गतिविधियों के लिए एक योजना तैयार करने और सौर-आधारित कृषि उपकरण, वॉटर हीटर, लाइट और हरित-संचालित मशीनों के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने को कहा है
विज्ञापन
solar energy
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ावा देने जा रही है। सरकार ने ओडिशा हरित ऊर्जा विकास एजेंसी को लागत प्रभावी प्रोत्साहन योजनाओं को अमल में लाने को कहा है। मुख्य सचिव एससी महापात्र ने ओडिशा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी को सौर हरित ऊर्जा के निजी उपयोग को प्रोत्साहित करने के विकल्प तलाशने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एक आभासी समीक्षा बैठक में, मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रचार गतिविधियों के लिए एक योजना तैयार करने और सौर-आधारित कृषि उपकरण, वॉटर हीटर, लाइट और हरित-संचालित मशीनों के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने को कहा है।
विज्ञापन
बैठक में कोल्ड स्टोरेज, पेयजल, बाजरा प्रसंस्करण, सिलाई और रस्सी बनाने के क्षेत्र में नई सौर प्रौद्योगिकियों पर भी चर्चा की गई। ओआरईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनंजय स्वैन ने कहा कि एजेंसी के पास जुलाई तक 4 लाख अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठान हैं और यह प्रति वर्ष 30 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने में सक्षम है।
विज्ञापन
ओआरईडीए कने 12.3 मेगावाट और 2.44 लाख बायोगैस संयंत्रों की कुल क्षमता के साथ 1,163 रूफटॉप सौर परियोजनाओं को क्रियान्वित किया। उन्होंने कहा कि इसने 13,219 सौर ऊर्जा से चलने वाली पेयजल परियोजनाएं भी विकसित की हैं और 1,687 सिंचाई पंप और 82,033 हरी लालटेन वितरित की हैं।