फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government transferred three Collectors and shifted 16 IAS officers for new assignments on Sunday

बड़ा फेरबदल: ओडिशा सरकार ने किया 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Mon, 28 Jun 2021 03:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Jun 2021 03:17 AM IST
सार

2008 बैच के भूपेंद्र सिंह पूनिया को 2003 बैच के अधिकारी ज्वाले नितिन भानुदास की जगह आईपीआईसीओएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है

विज्ञापन
Odisha government transferred three Collectors and shifted 16 IAS officers for new assignments on Sunday
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

ओडिशा सरकार नौकरशाही को लेकर बड़ा फेरबदल किया। रविवार को मलकानगिरी कलेक्टर येदुला विजय सहित 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, इन पर आंध्र प्रदेश के एक व्यापारी का पक्ष लेने का आरोप था। 2014 बैच के अधिकारी येदुला विजय को कटक में पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


वहीं 2010 बैच के अधिकारी पीसी चौधरी को पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) का सीईओ बनाया गया है। वह जीए और पीजी विभाग के ओएसडी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


साथ ही 1998 बैच के सुरेश कुमार वशिष्ठ को कृषि और किसान अधिकारिता विभाग का आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है। 2008 बैच के भूपेंद्र सिंह पूनिया को 2003 बैच के अधिकारी ज्वाले नितिन भानुदास की जगह आईपीआईसीओएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 1998 बैच के सुरेश कुमार वशिष्ठ को कृषि और किसान अधिकारिता विभाग का आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है। 2008 बैच के भूपेंद्र सिंह पूनिया को 2003 बैच के अधिकारी ज्वाले नितिन भानुदास की जगह आईपीआईसीओएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

भानुदास को अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र भेजा जाएगा। पूनिया उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव और आईडीसीओ के ईडी का प्रभार भी संभालेंगे।

गजपति कलेक्टर अनुपम साहा को ओएसईपीए राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया। 2012 बैच के अधिकारी सदस्य सचिव, मॉ स्कूल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सोनपुर कलेक्टर मोनिशा बनर्जी का तबादला बरगढ़ कर दिया गया है।

ओडिशा सरकार ने नौ जून को आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था
गृह विभाग के मुताबिक बालासोर में पूर्वी रेंज के आईजी एवं 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दिप्तेश कुमार पटनायक को स्थानांतरित कर कारागार के आईजी के रूप में तैनात किया गया, जबकि संबलपुर में उत्तरी रेंज के आईजीपी एवं 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी नरसिंह भोल को कटक में सेंट्रल रेंज के आईजीपी के रूप में तैनात किया। 


इनके अलावा कई अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि 25 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed