{"_id":"66a3a41521e54917b707f740","slug":"odisha-goods-train-derails-at-bhubaneswar-railway-station-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: नहीं थम रहा ट्रेनों के पटरी से उतरने का मामला, अब भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: नहीं थम रहा ट्रेनों के पटरी से उतरने का मामला, अब भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी
Fri, 26 Jul 2024 06:56 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:56 PM IST
सार
देश में ट्रेनों से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां यात्री ट्रेन की दुर्घटना में जनहानि हो रह ही हैं। वहीं मालगाड़ियों के हादसे से रेल यात्राओं के साथ-साथ तमाम नुकसान भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह अंगुल जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस मामले में ईस्ट कोस्ट रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) एचएस बाजवा ने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल एक डिब्बे को पहले ही पटरी पर लाया जा चुका है और दूसरे डिब्बे को भी जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा।
धीमी गति से चल रही थी ट्रेन- डीआरएम
डिविजनल रेलवे मैनेजर एचएस बाजवा ने बताया कि चूंकि ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी, इस वजह से इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हम मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों का आकलन कर रहे हैं लेकिन कोई बड़ा नुकसान या कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अंगुल की ओर जा रही थी मालगाड़ी
उन्होंने आगे कहा कि पटरी से उतरने की घटना भुवनेश्वर स्टेशन यार्ड में हुई और इस वजह से वे कोच यातायात को प्रबंधित करने में सक्षम थे। उन्होंने कहा, कि यह मूल रूप से भुवनेश्वर स्टेशन यार्ड में ही है। यह एक मालगाड़ी थी जो अंगुल की ओर जा रही थी। जिसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह यार्ड में है; हमारी दो लाइनें, अप और डाउन लाइन, खाली हैं और इसलिए, हम कोच यातायात का प्रबंधन करने में सक्षम हैं।
पहले भी कई मालगाड़ी हो चुकी हैं बेपटरी
इससे पहले इसी महीने 21 जुलाई को, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट के मालगाड़ी वार्ड में आंतरिक शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का गार्ड बोगी पटरी से उतर गया था। इससे पहले, अलवर गुड्स स्टेशन से राजस्थान के रेवाड़ी जा रही एक मालगाड़ी मथुरा ट्रैक पर पटरी से उतर गई थी। जबकि शनिवार, 20 जुलाई को, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मुरादाबाद सेक्शन के बीच एक मालगाड़ी के कम से कम सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
#WATCH | Odisha | Two wagons of a goods train derail near Bhubaneswar railway station; restoration work underway pic.twitter.com/ZDdNjUDE6l
— ANI (@ANI) July 26, 2024विज्ञापन