{"_id":"5f58d8b7373034006b195a1c","slug":"odisha-four-naxals-neutralized-and-one-sog-jawan-injured-in-an-exchange-of-fire-with-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशाः कालाहांडी में एसओजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, एक जवान घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशाः कालाहांडी में एसओजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, एक जवान घायल
Wed, 09 Sep 2020 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान भी घायल हो गया।
विज्ञापन
नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। उन्होंने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Odisha: Four naxals neutralized and one SOG (Special Operations Group) jawan injured in an exchange of fire with naxals today in Kalahandi along Kandhamal border. More teams of SOG, DVF (District Voluntary Force) & CRPF sent to the area for combing and search operation
— ANI (@ANI) September 9, 2020