ED: प्रवर्तन निदेशालय ने शख्स के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, 10 राज्यों में कर चुका 27 शादियां
ओडिशा के रमेश स्वेन नाम के इस शख्स को पिछले साल राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे 10 राज्यों में 27 महिलाओं से शादी करने और उनसे लाखों रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विस्तार
प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने एक धोखेबाज शख्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के आर्थिक लेन-देन की जांच की जाएगी। इसके साथ ही एजेंसी पूछताछ के लिए रिमांड की भी मांग कर सकती है। 66 साल का यह शख्स धोखाधड़ी से देश के दस राज्यों में 27 शादियां करके पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। उसे पिछले साल 13 फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के रमेश स्वेन नाम के इस शख्स को पिछले साल राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे दस राज्यों में 27 महिलाओं से शादी करने और उनके लाखों रुपये की ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ ही उसकी कथित पत्नियों, सौतेली बहन कमला सेठी और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इन सभी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
आरोपी ने साल 2011 में हैदराबाद में लोगों से एमबीबीएस की सीटों में भर्ती के बदले दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इसके अलावा, उस पर 2006 में केरल के कई बैंकों को भी एक करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। ईडी के अधिकारी ने कहा, जांच एजेंसी ओडिशा पुलिस के संपर्क में है। स्वेन और उसके करीबियों से बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Odisha- राज्य में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने जापान के दौरे पर सीएम पटनायक, निप्पॉन स्टील के साथ बनी बात
स्वेन के खिलाफ मई 2021 में दिल्ली में रहने वाली एक पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला से उसकी मुलाकात 2018 में एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए हुई थी। तब उसने दावा किया ता कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय में उप महानिदेशक के तौर पर काम करता है।
स्वेन के खिलाफ मई 2021 में दिल्ली में रहने वाली एक पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला से उसकी मुलाकात 2018 में एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए हुई थी। तब उसने दावा किया ता कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय में उप महानिदेशक के तौर पर काम करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्वेन पहले भी काफी चर्चाओं में रह चुका है। भुवनेश्वर में उसने तीन मकान किराए पर लिए थे, जहां वह एक बार में तीन पत्नियों को रखता था। उसकी पत्नियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कई बार अपनी पत्नियों से उधार मांगता था और रुपये मिल जाने के बाद अगली पत्नी की तलाश करने लग जाता था।
उसने पहली शादी 1982 में की। इसके दस साल बाद रमेश ने दूसरी शादी। इन सादियों से उसके पांच बच्चे थे। फिर उसने 2002 से 2020 तक मैट्रिमोनियल साइट्स से महिलाओं से दोस्ती की और अपनी पहली दो पत्नियों को बताए बिना कई शादियां कीं। रमेश ने भुवनेश्वर में अपनी 14वीं पत्नी के साथ रह रहा था, जो दिल्ली में एक स्कूल टीचर थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.