{"_id":"695a02b41476c0de0c0b8fd3","slug":"odisha-dhenkanal-stone-quarry-explosion-many-labourers-trapped-many-fead-dead-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका, दो मजदूरों की मौत; अवैध रूप से हो रहा था खनन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका, दो मजदूरों की मौत; अवैध रूप से हो रहा था खनन
Sun, 04 Jan 2026 11:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:33 AM IST
सार
ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में हुए धमाके के चलते कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। जांच में पता चला है कि खदान में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ओडिशा की पत्थर खदान में धमाका
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। ढेंकानाल के जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में यह धमाका हुआ। ढेंकानाल के कलेक्टर आशीष पाटिल ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिर्फ दो लोग खदान में थे और दो शव बरामद हुए हैं। एक मृतक बालासोर का निवासी था और दूसरा क्योंझार या मयूरभंज का निवासी था। दोनों की पहचान की जा रही है।
अवैध रूप से हो रहा था खनन
हादसा शनिवार देर रात का है। जैसे ही घटना के बारे में जानकारी हुई, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर वहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि खदान में विस्फोट करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी और अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वहां धमाके की मंजूरी बीते साल सितंबर में ही खत्म हो गई थी और इस खदान की लीज भी दिसंबर 2025 में खत्म हो गई। जिलाधिकारी पाटिल ने बताया कि जिन लोगों के नाम खदान की लीज थी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लीज की अवधि पूरी होने के बावजूद खदान में विस्फोट और खनन किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहीं अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Karnataka: हुबली में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हिरासत में तीन नाबालिग लड़के; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
नवीन पटनायक ने की जांच की मांग
विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके के चलते मजदूरों के फंसने से दुखी हूं। पता चला है कि हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और हादसे में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।' नवीन पटनायक ने हादसे की जांच कराने की मांग की। साथ ही सरकार से मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने भी मांग की।
विज्ञापन
#WATCH | Dhenkanal, Odisha: Massive explosion at stone quarry, labourers trapped. pic.twitter.com/v9snDuvaoR
— ANI (@ANI) January 4, 2026विज्ञापन