फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha cop thrashes youth viral video case: Human Rights panel orders cop salary deduction to compensate victim

महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को बेरहमी से पीटा, मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे की मांग की

Wed, 20 May 2020 07:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 20 May 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Odisha cop thrashes youth viral video case: Human Rights panel orders cop salary deduction to compensate victim
संध्यारानी जेना - फोटो : Twitter

ओडिशा के एक पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधिकारी की तनख्वाह से 10,000 रुपये काटकर युवक को अंतरिम मुआवजे के रूप में देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा आयोग ने जिले के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में चार हफ्तों में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। 

विज्ञापन


25 मार्च को, क्योंझर जिले के पाटना पुलिस स्टेशन की निरीक्षक संध्यारानी जेना ने तालासारुआ गांव के एक युवक राजू महंता की बुरी तरह पिटाई की और उस पर लातें बरसाईं। महंता का अपने चाचा के साथ भूमि विवाद था और 25 मार्च को इस संबंध में पाटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला निरीक्षक ने उसे पुलिस स्टेशन बुलाया, जहां उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन




घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद क्योंझर एसपी मित्रभानु महापात्रा ने घाटगांव के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह कहते हुए ट्वीट भी किया कि हिरासत के दौरान मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने क्योंझर जिले के एक पुलिस थाने के भीतर एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक युवक को शारीरिक यातना देने पर कहा कि ओडिशा में 70,000 मजबूत पुलिस बल को नियंत्रित करने वाले डीजीपी को घटना को फिर से नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed