{"_id":"5ec4948d8ebc3e9065581890","slug":"odisha-cop-thrashes-youth-viral-video-case-human-rights-panel-orders-cop-salary-deduction-to-compensate-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को बेरहमी से पीटा, मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को बेरहमी से पीटा, मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे की मांग की
Wed, 20 May 2020 07:56 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 20 May 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
संध्यारानी जेना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के एक पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधिकारी की तनख्वाह से 10,000 रुपये काटकर युवक को अंतरिम मुआवजे के रूप में देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा आयोग ने जिले के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में चार हफ्तों में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
विज्ञापन
25 मार्च को, क्योंझर जिले के पाटना पुलिस स्टेशन की निरीक्षक संध्यारानी जेना ने तालासारुआ गांव के एक युवक राजू महंता की बुरी तरह पिटाई की और उस पर लातें बरसाईं। महंता का अपने चाचा के साथ भूमि विवाद था और 25 मार्च को इस संबंध में पाटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला निरीक्षक ने उसे पुलिस स्टेशन बुलाया, जहां उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद क्योंझर एसपी मित्रभानु महापात्रा ने घाटगांव के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह कहते हुए ट्वीट भी किया कि हिरासत के दौरान मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने क्योंझर जिले के एक पुलिस थाने के भीतर एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक युवक को शारीरिक यातना देने पर कहा कि ओडिशा में 70,000 मजबूत पुलिस बल को नियंत्रित करने वाले डीजीपी को घटना को फिर से नहीं होने देना चाहिए।