फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha CM Patnaik reached Bhubaneswar to inquire about the well being of the Health Minister

Odisha: मंत्री पर हमले की जांच क्राइम ब्रांच ने संभाली, सीएम बोले- वे सरकार-पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे

Sun, 29 Jan 2023 09:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 09:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Odisha CM Patnaik reached Bhubaneswar to inquire about the well being of the Health Minister
स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को सांत्वना देते मुख्यमंत्री पटनायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की रविवार को मौत हो गई। उन पर दिन में जानलेवा हमला किया गया था। जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिन में एक पुलिस अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को कथित तौर पर गोली मार दी। दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में ले ली है। साइबर विशेषज्ञ, बैलिस्टिक विशेषज्ञ और अपराध शाखा के अधिकारियों सहित सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश डोरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मंत्री नब किशोर दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख जताया। ओडिशा CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Odisha CM Patnaik reached Bhubaneswar to inquire about the well being of the Health Minister
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के बेटे को सांत्वना दी, जिन्हें झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। पटनायक ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंचे थे। यहां राज्य मंत्री का इलाज चल रहा था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा था कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। 

Odisha CM Patnaik reached Bhubaneswar to inquire about the well being of the Health Minister
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दास के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। - फोटो : ANI

क्या है मामला?
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास को कथित तौर पर गोली मार दी। घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास हुई। मंत्री दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए थे। घटना के एक वीडियो में मंत्री दास अचेत नजर आ रहे थे। उनके सीने से खून बह रहा था। वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

चश्मदीद ने कही यह बात
मामले में चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नबा दास जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिंग की है। गोली सीने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed