फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha CM Naveen Patnaik inaugurates the Samalei project in Sambalpur

Odisha: नवीन पटनायक ने किया सामेली परियोजना का उद्घाटन, समलेश्वरी मंदिर से लेकर महानदी तट का विकास भी शामिल

Sat, 27 Jan 2024 06:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Jan 2024 06:14 PM IST
सार

सामेली परियोजना के अंतर्गत हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं, मंदिर तक जाने के लिए व्यवस्थाएं और महानदी तट का विकास शामिल है।

विज्ञापन
Odisha CM Naveen Patnaik inaugurates the Samalei project in Sambalpur
नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबलपुर में सामेली परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना में मां समलेश्वरी मंदिर के आस-पास विकास शामिल है। इसके अंतर्गत हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं, मंदिर तक जाने के लिए व्यवस्थाएं और महानदी तट का विकास शामिल है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम पुरी के जगन्नाथ मंदिर में हेरिटेज कॉरिडोर के उद्घाटन के 10 दिन बाद आयोजित किया गया था। इसके तहत 12वीं सदी के मंदिर में कई सुविधाएं जोड़ी गईं। सीएम पटनायक ने मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सामेली परियोजना का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित यज्ञ में भी सीएम पटनायक शामिल हुए। 

एक वीडियो कॉन्फेरेंस में पटनायक ने कहा, ओडिशा उन लोगों को हमेशा याद रखेगा जिन्होंने सामेली परियोजना के लिए अपनी जमीन छोड़ दी। उन्होंने यह भी कहा कि सामेली परियोजना पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। सीएम ने बताया कि मां समलेश्वरी के आशिर्वाद से यह परियोजना पूरी हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed