{"_id":"6361bef32e796821bd078d72","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-declared-16-child-friendly-police-stations-and-a-sampark-help-desk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: सीएम नवीन पटनायक ने 16 बाल-सुलभ पुलिस थाने और हेल्प डेस्क खोलने की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: सीएम नवीन पटनायक ने 16 बाल-सुलभ पुलिस थाने और हेल्प डेस्क खोलने की घोषणा की
Wed, 02 Nov 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, भुवनेश्वर।
एएनआई, भुवनेश्वर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:21 AM IST
सार
सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू की एडीजी आईपीएस रेखा लोहानी ने बताया कि "विभिन्न जिलों के 16 पुलिस थानों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए बच्चों के अनुकूल सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
बच्चों के अनुकूल पुलिस स्टेशन और एडीजी रेखा लोहानी।
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 बाल-सुलभ पुलिस थाने और संपर्क हेल्प डेस्क खोलने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राज्य में जल्द ही 18 और बाल-सुलभ पुलिस थाने शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू की एडीजी आईपीएस रेखा लोहानी ने बताया कि "विभिन्न जिलों के 16 पुलिस थानों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए बच्चों के अनुकूल सुविधाएं दी गई हैं। ये थाने सॉफ्ट टॉय से लैस हैं। यहां एनिमेटेड किताबों के साथ एक पुस्तकालय, झूले, वॉशरूम, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक अलग स्तनपान कॉर्नर और मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
एडीजी रेखा लोहानी ने आगे बताया कि "इस पहल का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को बिना किसी डर के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिक सहज बनाना है। इस तरह के उपायों का उद्देश्य पुलिस थाने में शिकायत के लिए आने वाले बच्चों के अंदर होने वाले डर और मानसिक दबाव को कम करना और न्याय की मांग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन