भुवनेश्वरः 21 मौतों का गुनहगार अस्पताल मालिक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी ट्रस्ट के तहत चलने वाले सम अस्पताल में सोमवार को लगी आग में 21 लोग मारे गये थे।
वही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने प्रवर्तन निदेशालय को अस्पताल के ट्रस्ट के वित्तीय लेन देन की जांच करने को भी कहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस उनको अज्ञात जगह पर पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद नायक ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अन्य ट्रस्टी सास्वती दास के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है।
आग लगने से 21 लोगों की मौत मामले में सम अस्पताल का मालिक गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस नायक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन देन की जांच के आदेश ईडी को दिए है।
इस ट्रस्ट के कई अस्पताल चल रहे हैं। उसमें से सम अस्पताल भी एक था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से काले धन पर गठित एसआईटी के उपाध्यक्ष अरीजित पसायत ने उड़ीसा पुलिस को भी इस मामले की जांच में ईडी की मदद करने को कहा है।